सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two lanes of the overbridge at Kiratpur bypass are closed for repairs.

Bijnor News: किरतपुर बाईपास में ओवरब्रिज पर मरम्मत के लिए बंद हैं दो लेन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two lanes of the overbridge at Kiratpur bypass are closed for repairs.
विज्ञापन
बिजनौर। मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे के किरतपुर बाईपास में ओवरब्रिज पर सड़क की मरम्मत के लिए दो लेन फिलहाल बंद है। नजीबाबाद से बिजनौर की ओर आने वाले वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत जल्द पूरी होने की उम्मीद जाहिर की जा रही है।
Trending Videos


बिजनौर से नजीबाबाद के बीच हाईवे फोरलेन है, जिस पर भनेड़ा में टोल भी वसूला जा रहा है। इस हाईवे में स्वाहेड़ी और किरतपुर में बाईपास हैं। अगर आप इस हाईवे पर सफर कर रहे हैं तो किरतपुर बाईपास पर डायवर्जन बना हुआ है। बता दें कि नजीबाबाद से बिजनौर की ओर आते हुए रामा पेपर मिल के पास किरतपुर बाईपास की शुरुआत में ओवरब्रिज पर पहुंच मार्ग दरक चुका था। करीब पांच सौ मीटर की दूरी में बरसात के वक्त भी इस जगह दरक आ गई थी। इस फोरलेन में किरतपुर बाईपास पर दो बार सड़क दरक चुकी है। एनएच के अफसरों का कहना है कि इस जगह पर पहले बिजली का टावर हुआ करता था, उस वक्त टावर के हटते ही तुरंत ही सड़क बना दी गई थी, जिससे सड़क का आधार कमजोर रह गया। बरसात में इस जगह पर सड़क धंसी थी, मगर उस वक्त मरम्मत कर दी गई थी। अब सड़क के आधार को ही ठीक करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन करते हुए मरम्मत की जा रही है। रविवार से इसकी मरम्मत चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह डायवर्जन नजीबाबाद से बिजनौर आने वाले वाहनों को ही झेलना पड़ा रहा है जबकि बिजनौर से नजीबाबाद की ओर जाने वाले वाहन फोरलेन की सड़क से सीधे निकल जा रहे हैं। यानि हाईवे की दो लेन को ही मरम्मत के लिए बंद किया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के एसडीओ ने बताया कि जल्द ही मरम्मत पूरी करने के बाद सड़क खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed