सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youths fainted, drug capsules found in their pockets

Bijnor News: बेहोश हुए दो युवक, जेब से मिले नशे के कैप्सूल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two youths fainted, drug capsules found in their pockets
विज्ञापन
अफजलगढ़। साथी के साथ बाइक पर पीछे बैठकर जा रहा एक युवक अचानक बेहोश हो गया। साथी उसे सीएचसी ले गया जहां वह खुद भी बेहोश होकर गिर पड़ा। चिकित्सक ने जांच की तो उसकी जेब से नशीले कैप्सूल मिले। गंभीर हालत में एक युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Trending Videos

गांव मोहम्मद अलीपुर चौहड़ निवासी शाहरूख उर्फ शानू ने बताया कि वह और उसके गांव का ही अमन बाइक से रेहड़ गए थे। करीब डेढ़ बजे वह वापस आए। बताया कि उन्होंने धामपुर मार्ग स्थित एक ढाबे पर खाना खाया और बाइक से घर के लिए चल दिए। जब वे बस स्टैंड तिराहे पर पहुंचे तो पीछे बैठा अमन बेहोश हो गया। शाहरुख उसे सीएचसी लेकर आया, जहां चिकित्सक ने अमन का उपचार शुरू कर दिया। इसी बीच शाहरुख भी अस्पताल परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ा। चिकित्सकों ने उसे भी एमरजेंसी कक्ष में ले जाकर उपचार शुरू किया। फार्मासिस्ट मनोज शर्मा को युवक की जेब से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के दो पत्ते मिले। वहीं, चिकित्सक खालिद अख्तर ने बताया कि अमन की गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। संवादह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed