सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voting for the Uttar Pradesh Bar Council will be held today and tomorrow.

Bijnor News: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के लिए आज और कल होगा मतदान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Voting for the Uttar Pradesh Bar Council will be held today and tomorrow.
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्यों का चुनाव बिजनौर में आज और कल दो दिनों तक होगा। मतदान की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मतदान में मतदाताओं को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सीओपी, परिचय पत्र, पंजीयन प्रमाण पत्र लाना जरुरी है।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को बिजनौर जजी में सेंट्रल हॉल में मतदान संबंधी तैयारियोंं को अंतिम रुप दिया गया। शहर कोतवाल ने भी मतदान के वक्त होने वाली सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जायजा लिया। सुबह दस बजे से पांच तक वकील वोट डाल सकेंगे। बिजनौर जजी में बनाए गए मतदान केंद्र पर बिजनौर एवं धामपुर तहसील के अधिवक्ता मतदान करेंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए बिजनौर जजी में प्रथम अपर जिला जज राम अवतार यादव को नामित किया गया है। बिजनौर जिला जजी परिसर स्थित सेंट्रल हाल में 16 व 17 जनवरी को मतदान होगा। नगीना तहसील के अधिवक्ता नगीना मुंसिफी में बनाए गए मतदान केंद्र में मतदान करेंगे, यहां पर अपर जिला जज अनुपम सिंह चुनाव संपन्न कराएंगे। चांदपुर में चुनाव सिविल जज जूनियर डिवीजन बुशरा खुर्शीद व नजीबाबाद मुंसिफी में सिविल जज जूनियर डिवीजन एकलव्य सरोज द्वारा चुनाव संपन्न कराया जाएगा। अपर जिला जज प्रथम राम अवतार यादव ने बताया कि मतदाता सूची में शामिल अधिवक्ताओं को मतदान के समय सीओपी प्रमाण पत्र, परिचय पत्र या पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed