{"_id":"69a48a90b5e2e0b9870cdca5","slug":"444-crore-released-for-the-construction-of-a-bridge-over-the-sot-river-badaun-news-c-123-1-sbly1001-158382-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सोत नदी पर पुल के निर्माण के लिए 4.44 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सोत नदी पर पुल के निर्माण के लिए 4.44 करोड़ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रानेट चौराहे के पास सोत नदी पर निर्माणाधीन टू लेन पुल का कार्य अब दोबारा तेजी से शुरू होगा। लंबे समय से धनराशि के अभाव में पुल का निर्माण कार्य बीच में ही रुका हुआ था, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। अब शासन स्तर से पुल निर्माण के लिए 4.44 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
सोत नदी पर बन रहा यह टू लेन पुल बिसौली और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पुल अधूरा होने के कारण वाहन चालकों को वैकल्पिक और लंबा रास्ता अपनाना पड़ता था। इससे समय के साथ-साथ ईंधन की भी अधिक खपत हो रही थी। बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। इससे आवागमन कई बार पूरी तरह बाधित हो जाता था।
निर्माण कार्य पहले निर्धारित योजना के अनुसार शुरू किया गया था। बजट की कमी के चलते काम बीच में रोकना पड़ा। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही थी। अब शासन की ओर से 4.44 करोड़ रुपये जारी किए जाने के बाद संबंधित विभाग ने निर्माण एजेंसी को कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि धनराशि मिलने के बाद अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। श्यामवीर मिश्रा और रोहन का कहना है कि पुल के निर्माण से बिसौली कस्बे के साथ-साथ आसपास के गांवों को भी सीधा लाभ मिलेगा। इससे व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों के लिए आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो जाएगा।
Trending Videos