सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Markets buzz with Holi celebrations, shoppers flock in

Budaun News: होली को लेकर बाजार गुलजार, उमड़े खरीदार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Markets buzz with Holi celebrations, shoppers flock in
खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। होली में अब सिर्फ एक दिन ही शेष है। त्योहार को लेकर बच्चों और बड़ों का उत्साह चरम पर है। कपड़ों से लेकर नमकीन, रेडीमेड चिप्स, पापड़ एवं कचरी की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को सुबह से लेकर देर रात तक बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। महिलाओं ने बड़ी मात्रा में आलू और साबूदाना के पापड़ खरीदे।
Trending Videos


चार मार्च को रंग खेलने के लिए लोग रंग खरीद रहे हैं तो वहीं होली मिलन के लिए नए कपड़ों की खरीदारी जोरों पर है। इसको लेकर दिनभर बाजार में भीड़ रही। नमकीन, बिस्किट, मिठाई, गुझिया, चिप्स, पापड़ आदि की खूब बिक्री हो रही है। बाजार में मौजूद चिप्स, पापड़ आदि के नए-नए आइटम महिलाओं से लेकर बच्चों को खूब लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू पापड़, पंजाबी मसाला पापड़ सहित साबूदाना की विभिन्न वैरायटी के पापड़ की जमकर खरीदारी हो रही है। नए कपड़ों के लिए रेडीमेड की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। युवाओं को टीशर्ट और जींस भा रही है तो वहीं युवतियों को जींस और टॉप।



खूब बिक रहे लाल मिर्च, लहसुन व जीरा वाले चिप्स
बाजार में इस बार साबूदाना के तीन स्वाद में चिप्स आए हैं, जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। साबूदाना से बने लाल मिर्च, लहसुन और जीरा के चिप्स ग्राहक खूब खरीद रहे हैं। इनकी कीमत 200 रुपये प्रति किलो है। हालांकि महिलाएं घरों में भी चिप्स, पापड़, कचरी, जलेबी सहित तमाम पकवान बनाने में जुटी हैं। मगर, कामकाजी महिलाएं समयाभाव के कारण बाजार से ही खरीदारी कर रहीं हैं। उधर, बाजार में भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। सोमवार को बाजार में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


रंग-बिरंगी पिचकारी और रंगों की दुकानों से सजा बाजार
बिसौली। नगर और क्षेत्र में शहर से लेकर गांव तक होली के स्थल सज रहे हैं। कस्बों में जगह-जगह रंग पिचकारी, मुखौटा अबीर-गुलाल की दुकानें सजी हैं। टैंक, गन, एके-47 पिचकारिया और मुखौटे बच्चों का मन मोह रहे हैं। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed