सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   City divided into seven zones for security during Holi, no entry implemented

Budaun News: होली पर सुरक्षा को लेकर सात जोन में बांटा शहर, नो एंट्री लागू

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
City divided into seven zones for security during Holi, no entry implemented
सैदपुर में होलिका स्थल।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। होली के मद्देनजर शहर को सात जोन में बांटा गया है। प्रमुख बाजारों में नो एंट्री लागू कर दी गई है। इसके अलावा जिले के दो स्थान अतिसंवेदनशील और 31 संवेदनशील घोषित किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से जिले को छह जोन और 27 सेक्टरों में बांटा गया है।
Trending Videos

होली के मद्देनजर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं। कई स्थानों पर खुफिया निगरानी के लिए सीसी कैमरे लगाए गए हैं। शहर में 25 प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां अतिरिक्त पुलिस बल के तौर पर 23 दरोगा, एक इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और होमगार्ड तैनात किए गए हैं। वहीं 21 क्यूआरटी भी लगाई गई हैं। जिले में 2422 स्थानों में होलिका दहन होगा। यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह स्वयं होली पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में लगे हैं। डीएम के आदेश पर प्रत्येक जोन और सेक्टर में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा की कमान एसपी देहात डॉ. ह्देश कठेरिया संभालेंगे, जबकि शहर में एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी मुस्तैद रहेंगे।
इनके अलावा संबंधित सर्किल के सीओ अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेेंगे। होली के दिन कहीं कोई अप्रिय घटना होने पर तुरंत सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी, जिससे अन्य स्थानों पर तैनात पुलिस या रिजर्व पुलिस को भेजा जा सकेगा। अति संवेदनशील और संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पिछले वर्ष में होली के दिन जिले में दो स्थानों पर विवाद हुआ था। पुलिस ने उन स्थानों को अपने ड्यूटी स्थल के रूप में शामिल कर लिया है।

शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री



शहर के मार्केट में बड़े वाहनों की नो एंट्री लागू कर दी गई। मुख्य बाजारों की ओर जाने वाले प्रत्येक रास्ते पर बैरियर लगाए गए हैं। बैरियर पर पुलिस तैनात की गई है। अन्य वाहनों के लिए रूट डायवर्जन कर दिया गया है। लावेला चौक से गोपी चौक, रजी चौक, पुरानी चुंगी, काली सड़क होते हुए आ जा सकेंगे।



2422 स्थानों पर होगा होलिका दहन
जिले में 2422 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। कहीं पर खुराफात या विवाद न हो, इसके लिए प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर दो-दो पुलिस कर्मी और होमगार्ड लगाए गए हैं। होली के दिन 32 स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे। इसके अलावा 12 स्थानों पर मेले लगेंगे।




सैदपुर व पुंसगवां अतिसंवेदनशील, पीएससी रहेगी तैनात
सैदपुर में मुस्लिम बस्ती होने की वजह से पहले से ही यह अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल रहा है। यहां दोनों समुदाय के लाेग प्रेम से त्योहार मनाते हैं। इसी के साथ ही वजीरगंज के पुंसगवां में कई बार त्योहारों पर बड़ा बवाल हो जाने के कारण अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। यहां विशेष पुलिस बल की हर साल तैनाती की जाती है। इस बार भी यहां सतर्कता के तौर पर पुलिस बल व क्यूआरटी की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर मोबाइल क्यूआरटी और पीएसी तैनात की गई है। हॉटस्पॉट चिह्नित कर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण रूप से होली का त्योहार मनाया जा सके। सोशल मीडिया के माध्यम से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काउ पोस्ट न डालें व किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं।



ड्रोन कैमरों से की जाएगी निगरानी
संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सीसी कैमरों व ड्रोन कैमरों की सहायता से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। असमाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुचलके से पाबंद कराया गया है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




जिले में होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस बार खुराफातियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - विजयेंद्र कुमार द्विवेदी , एसपी सिटी


होली और रमजान शांतिपूर्ण रूप से मनाए जाने के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर ग्राम सुरक्षा समितियों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी मीटिंग आयोजित कर लोगों को पुलिस सहयोग के लिए प्रेरित किया गया है। - डॉ. ह्देश कठेरिया, एसपी देहात



शराब पीकर न चलाएं वाहन : हरिओम
बदायूं। एआरटीओ हरिओम ने बताया कि होली प्यार भरे रंगों का त्योहार है। इस दिन लोग प्रेम से एक-दूसरे को नीले-पीले रंगों से सराबोर करते हैं। एक-दूसरे को मिष्ठान, गुजिया और अन्य पकवान खिलाकर गले मिलते हैं। कुछ शरारती शराब पीकर गाड़िया तेज रफ्तार में दौड़ाते हैं। इससे लोग अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं। पिछले साल होली पर करीब 20 हादसे हुए थे, जिनमें छह लोगों की जान गई थी। होली पर किसी के घर में अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों की ओर से अपील की गई है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं। बाइक चलाते समय हेलमेट और कार में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। संवाद

सैदपुर में होलिका स्थल।संवाद

सैदपुर में होलिका स्थल।संवाद

सैदपुर में होलिका स्थल।संवाद

सैदपुर में होलिका स्थल।संवाद

सैदपुर में होलिका स्थल।संवाद

सैदपुर में होलिका स्थल।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed