सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   From the railway station to the bus stand, there was a huge crowd on Holi.

Budaun News: होली पर रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक भीड़ ही भीड़

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
From the railway station to the bus stand, there was a huge crowd on Holi.
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री । संवाद
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम में चालकों की कमी के बावजूद रविवार को अधिकतर बसें खाली दौड़ीं। हालात यह रहे कि निगम के अधिकारियों ने दिल्ली के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे लगवा दिए, वहां सवारियां न मिलने से 30 बसें आनंद विहार बस अड्डे पर ही खड़ी करवा दी गईं। वहीं ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं थी।
Trending Videos


होली पर अक्सर रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ जाती है। परिवहन निगम के अधिकारियों का प्लान था कि सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली रूट पर चलते हैं, इसलिए सबसे ज्यादा बसें इसी मार्ग पर लगाई गईं। प्लानिंग यह भी थी कि इसके अलावा जिस रूट पर सबसे ज्यादा यात्री होंगे, उस रूट पर बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह ऐसा ही किया गया। दोपहर तक यात्रियों की संख्या सामान्य रही, लेकिन दोपहर बाद यात्रियों की संख्या और घट गई। दोपहर बाद अतिरिक्त चक्कर लगाने के लिए 30 से ज्यादा बसों को दिल्ली भेजा गया है। वहां जाकर पता चला कि बस अड्डे पर बदायूं के यात्री ही नहीं हैं। एक-एक करके यात्री आ रहे हैं। उन्हें बैठाकर बस को रवाना करने में काफी समय लग रहा है। इस समय करीब 30 बसें यात्रियों के अभाव में आनंद विहार बस अड्डे पर खड़ी हैं।

इसी के साथ ही ही ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं मिली। दोपहर के समय पड़ताल की गई तो सामने आया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। ट्रेन पर चढ़ने को मारामारी रही। स्टेशन से लेकर रोडवेज स्टेशन पर भी पुलिस बल की तैनात रही।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री । संवाद

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed