{"_id":"697523255d6e4e4ffb00faa7","slug":"both-ac-buses-bound-for-kaushambi-were-sent-to-bareilly-leaving-passengers-stranded-badaun-news-c-123-1-sbly1018-155684-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कौशांबी जाने वालीं दोनों एसी बसें बरेली भेजीं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कौशांबी जाने वालीं दोनों एसी बसें बरेली भेजीं, यात्री परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज, सैदपुर, बिसौली, चंदौसी और संभल के रास्ते कौशांबी जाने वाली वातानुकूलित दो बसों को सवारियां कम मिलने की वजह से सेवा चार दिन से ठप है। अब जिन यात्रियों को रात नौ और दस बजे इस बस का इंतजार रहता था वह भटकने को मजबूर हो रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों एसी बसें बरेली भेज दी गईं हैं।
परिवहन निगम ने करीब छह माह पहले बिसौली-चंदौसी होकर कौशांबी (गाजियाबाद) के लिए रात नौ बजे एसी बस का संचालन शुरू किया था। इसके बाद चंदौसी जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली थी। जब लोगों को इस बस से यात्रा करने की आदत बन गई तो बस सेवा ठप कर दी गई। इस बस से रोजाना सफर करने वाले करीब 30 से 35 यात्री रोजाना रात नौ बजे भटकने को मजबूर हो रहे हैं।
वहीं दूसरी बस सहसवान होकर रात दस बजे स्टैंड से कौशांबी के लिए संचालित हो रही थी। अचानक से दोनों एसी बस सेवा बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात नौ बजे सैदपुर तक जाने वाले प्रशांत शर्मा ने बताया कि बस बंद हाेने से डग्गामार वाहन से जाना पड़ रहा। कभी-कभी शहर में ही रुकना हो रहा है।
बिसौली के रहने वाले मुनब्बर ने बताया कि शहर में इंद्राचौक के पास उनकी ऑटो पार्ट्स की दुकान है। रोजाना काम निपटाकर रात नौै बजे कौशांबी जाने वाली बस से घर जाते थे। चार दिन से परेशान होना पड़ रहा है। कोई बस रूट पर लगे तो राहत मिले।
दोनों एसी बसें अनुबंधित थीं। बस मालिकों को अच्छा मुनाफा नहीं हो रहा था। इसकी वजह से उन्होंने दोनों बसें बरेली से अटैच करा ली हैं। दोनों बसें बरेली भेजी जा चुकी हैं। चंदौसी जाने वाले यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए रात नौ बजे के बाद एक बस का संचालन जल्द शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं, जो बिसौली होते हुए चंदौसी रोजाना जाएगी। - राजेश पाठक, एआरएम
Trending Videos