{"_id":"6a2eed85bfd6f03f2106ee94","slug":"case-registered-against-nine-people-for-assaulting-a-married-woman-and-an-innocent-person-badaun-news-c-123-1-bdn1038-166169-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विवाहिता और मासूम से मारपीट के आरोप में नौ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विवाहिता और मासूम से मारपीट के आरोप में नौ पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस ने विवाहिता और मासूम से मारपीट करने के आरोप में नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना सिविल लाइंस में मोहल्ला भेतरी फाटक चंदौसी संभल निवासी नत्यू अली ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी दो साल पहले बदायूं के थाना सिविल लाइंस निवासी असद के साथ की थी। शादी के बाद से ही दामाद असद और उसके परिवार वाले बीस लाख रुपये दहेज देने के बावजूद बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
12 जून को ससुरालियों ने एकराय होकर पीड़िता को बेरहमी से पीटा। इससे वह बेहोश हो गई। बेटी के ससुरालियाें ने एक माह की बच्ची को भी बेरहमी से पीटा। परिजनों के आने पर उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर असद, अथर, मुशर्रफ, इमरान, नाजिम, जैबुन निशां, बब्बो उर्फ गुलफशा, मुशर्रत और शब्बों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु की है।