{"_id":"6a2eed46661768f9e30cb4d2","slug":"cmo-inspected-emergency-arrangements-at-the-chc-badaun-news-c-123-1-sbly1035-166173-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सीएमओ ने सीएचसी में देखीं इमरजेंसी की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सीएमओ ने सीएचसी में देखीं इमरजेंसी की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
उझानी सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. विकास शर्मा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. विकास शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर इलाज से जुड़ीं व्यवस्थाएं देखीं। इमरजेंसी के स्टाफ से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी कर सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. विकास शर्मा रविवार अपराह्न करीब एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी पर मिले डॉ. शाफीन समेत स्वास्थ्य कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी की। उन्होंने मेडिकल कराने के लिए लाए गए वारंटियों समेत गिरफ्तार लोगों के संबंध में पुलिस कर्मियों से बात की। चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार की मौजूदगी में उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया।
अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं से खानपान और अन्य सुविधाओं को लेकर बात की। सीएमओ शर्मा ने बताया कि सोमवार को कछला में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। कछला घाट पर सोमवती अमावस्या का स्नान होने तक स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे।