सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crowd of patients with fever and allergies at the health fair.

Budaun News: आरोग्य मेले में रही बुखार व एलर्जी के मरीजों की भीड़

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients with fever and allergies at the health fair.
कछला पीएचसी का सीएमओ ने निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में रविवार को बुखार-एलर्जी के मरीजों की भीड़ अधिक रही। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। कई केंद्रों पर स्टाफ की अनुपस्थिति और व्यवस्थागत खामियां मिलीं। सीएमओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई बेहतर रखने व मरीजों को समय पर उपचार देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शेखूपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पूरा स्टाफ मौजूद मिला। वहां मरीजों का उपचार किया जा रहा था। वहीं, बुटला दौलत केंद्र पर स्टॉफ नर्स अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछला आरोग्य मंदिर में एमओआईसी निरीक्षण के समय मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सीएमओ ने कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मेले में बुखार, एलर्जी और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही, जिनका उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन


81 मरीजों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
फैजगंज बेहटा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजगंज बेहटा पर मरीजों की भीड़ रही। अपराह्न दो बजे तक कुल 81 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। इनमें अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित पहुंचे थे। स्वास्थ्य केंद्र पर 16 मरीजों की विभिन्न जांचें कराई गईं, जिनमें एक मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल सिंह ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं लिखीं। छह टीबी मरीजों को भी नियमित दवाएं वितरित की गईं। संवाद

जांच में दो मरीजों की शुगर अधिक मिली
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीज पहुंचे। अपराह्न डेढ़ बजे तक 48 मरीज उपचार प्राप्त कर चुके थे। डॉक्टरों की सलाह पर 20 मरीजों के रक्त के नमूने लेकर विभिन्न जांचें कराई गईं। स्वास्थ्य केंद्र पर चार हीमोग्लोबिन, छह शुगर, चार मलेरिया, दो टाइफाइड और चार पीलिया की जांचें की गईं।
जांच रिपोर्ट में दो मरीजों की शुगर सामान्य स्तर से अधिक पाई गई, जबकि अन्य सभी रिपोर्ट सामान्य रहीं। मेले में डॉ. जहीर अहमद, फार्मासिस्ट समद अली, वार्ड बॉय कैलाश कुमार, लैब टेक्नीशियन असर जावेद, स्टॉफ नर्स कल्पना, एएनएम ममता रानी और स्वीपर जगदीश ने सेवाएं दीं। संवाद

कछला पीएचसी का सीएमओ ने निरीक्षण किया। संवाद

कछला पीएचसी का सीएमओ ने निरीक्षण किया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed