बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police Arrest Robbery Accused in Encounter in Budaun

Budaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पांच मार्च को लिफ्ट देकर एक व्यक्ति से लूटपाट की थी। 

Police Arrest Robbery Accused in Encounter in Budaun
घायल आरोपी को उठाकर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं जिले में बिसौली थाना पुलिस ने लूट की घटना में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बाइक तथा एक तमंचा के साथ कारतूस बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

Trending Videos


लिफ्ट देने के बहाने की थी लूट
एसपी ग्रामीण डॉ हृदेश कठेरिया ने बताया कि पां मार्च को ग्राम शेखूपुरा के पास दो बदमाशों ने बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे 5250 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में थाना बिसौली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
बुधवार रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी गंगा एक्सप्रेसवे के पास ग्राम भानपुर अंडरपास की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे एक मुख्य आरक्षी घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

एसपी ग्रामीण के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम भूरा उर्फ नन्हे बताया। वह बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सदरपुर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर लिफ्ट देकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

आपराधिक इतिहास
एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट समेत करीब 18 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। घायल आरोपी और घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed