सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Purnima Tomar was the top performer in Rangoli and Shagun was the top performer in speech

Budaun News: रंगोली में पूर्णिमा तोमर और भाषण में शगुन अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 24 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Purnima Tomar was the top performer in Rangoli and Shagun was the top performer in speech
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ से संबद्ध कृष्णा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। वहीं, रंगोली में पूर्णिमा तोमर और भाषण में शगुन शर्मा अव्वल आई।
Trending Videos

महोत्सव के प्रथम दिन रंगोली, मेंहदी, ईश वंदना, राष्ट्रभक्ति गीत गायन व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में डॉ. ज्योति विश्नोई के निर्देशन में हुई। इसमें पूर्णिमा तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विनीता ने द्वितीय और अर्चना वर्मा ने तृतीय स्थान पर रहीं। मेंहदी प्रतियोगिता डॉ. प्रियंका सिंह के निर्देशन में हुई। इसमें सुरभि देवल और अंजलि सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वर्षा सिंह और सरिता यादव द्वितीय व विनीता और अनम कुरैशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ईश वंदना प्रतियोगिता में डॉ. संजय कुमार के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में कोमल राठौर ने प्रथम, अलीशा बी ने द्वितीय, वैष्णो देवल एवं समीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता डॉ. प्रेमचंद के निर्देशन में हुई। इसमें महिमा भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अलीशा बी ने द्वितीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में मेरा भारत कैसा हो विषय पर डॉ. हुकम सिंह के निर्देशन में शगुन शर्मा ने प्रथम, निखिल सिंह चौहान ने द्वितीय व अनूप सिंह एवं विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा महोत्सव का संचालन सांस्कृतिक परिषद के संयोजक डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed