सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP MP Dharmendra Yadav says Two officers lost their lives due to the negligence of the police

UP News: बदायूं में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बोले- पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से गई दो अफसरों की जान

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 18 Mar 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं में एचपीसीएल के दो अफसरों की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। यूपी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दो अधिकारियों की दिनदहाड़े हत्या होना बेहद चिंताजनक है। 

SP MP Dharmendra Yadav says Two officers lost their lives due to the negligence of the police
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने बुधवार को बदायूं में विभिन्न निजी एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र यादव ने एचपीसीएल सैंजनी गैस प्लांट में हुए दो अफसरों की हत्या को बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि देश पेट्रोलियम पदार्थों की कमी से जूझ रहा है और जनता लंबी लाइनों में खड़ी है, ऐसे समय में व्यवस्थाओं को संभालने वाले अधिकारियों की दिनदहाड़े हत्या होना बेहद चिंताजनक है।
Trending Videos


उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों अधिकारी पहले से ही अपनी सुरक्षा को लेकर सशंकित थे और उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से इसकी जानकारी दी थी, इसके बावजूद पुलिस- प्रशासन ने गंभीर लापरवाही बरती। इसमें जिले के अफसर भी दोषी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस घटना में स्थानीय भाजपा विधायक और उनके समर्थकों की भूमिका संदिग्ध है और यह तथाकथित 'जीरो टॉलरेंस' सरकार की विफलता को दर्शाता है। सांसद ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों की इच्छा के अनुसार इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व राजनीतिक लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
 

सपा के शासन में हुए काम गिनाए 
विकास कार्यों का जिक्र करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के नेतृत्व में बदायूं में व्यापक विकास कार्य कराए गए थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराकर मात्र 15 माह में ओपीडी शुरू करा दी गई थी, जबकि आज उसकी स्थिति खराब हो चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि सपा सरकार में सड़कों का जाल बिछाया गया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह केवल बयानबाजी तक सीमित रह गए हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, हाजी रईस, जगत सिंह, अवधेश यादव, स्वाले चौधरी, मोतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, फरहत अली, ओमवीर सिंह, दलवीर सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed