सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student injured in road accident dies; grief grips the village.

Budaun News: सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत, गांव में मातम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Student injured in road accident dies; grief grips the village.
मृतक छात्र निर्दोष कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिल्सी। उझानी-बिल्सी मार्ग पर सरकारी अस्पताल के सामने पिछले दिनों हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 12वीं के छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को जब छात्र का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर है।
Trending Videos

वन बेहटा गांव निवासी निर्दोष कुमार (18) नगर के एनए इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। परिजनों के अनुसार 19 जनवरी को वह विद्यालय से पढ़ाई कर बाइक से घर लौट रहा था। बिल्सी-उझानी मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में निर्दोष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद बदायूं के एक निजी अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
रविवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और हर आंख नम नजर आई। परिजनों ने घटना की सूचना बिल्सी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, एनए इंटर कॉलेज के शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ ने छात्र के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed