सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   tension over Ambedkar statue installed without permission in the village in budaun

Budaun News: गांव में बिना अनुमति आंबेडकर प्रतिमा लगाने पर विवाद, पुलिस ने हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Feb 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के उसहैत क्षेत्र के गांव मिर्जापुर अतिराज में बिना अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जताते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोोगं को समझाया। इसके बाद प्रतिमा को हटवाकर सुरक्षति स्थान पर रखवा दिया। 

tension over Ambedkar statue installed without permission in the village in budaun
अफसरों ने ग्रामीणों को समझाया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में गांव मिर्जापुर अतिराज में कुछ लोगों ने बुधवार रात बिना अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। बृहस्पतिवार सुबह इसकी जानकारी होने पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने के बाद प्रतिमा को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि बुधवार रात कुछ ग्रामीणों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन को दी, जिसके बाद एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह और सीओ उझानी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। अफसरों ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को समझाया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा स्थापना से पूर्व विधिवत अनुमति लेना आवश्यक है। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि नियमानुसार अनुमति मिलने के बाद ही प्रतिमा स्थापित की जा सकेगी। इसके बाद प्रतिमा को सम्मानपूर्वक हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार थानों की पुलिस फोर्स रही तैनात 
इस दौरान कुछ महिलाओं ने प्रतिमा हटाए जाने का विरोध करते हुए हंगामा भी किया, लेकिन अधिकारियों के उन्हें समझाया, जिससे स्थिति सामान्य हो गई। मौके पर उसहैत, उसावां, हजरतपुर और कादरचौक थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पूर्व अनुमति लेने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed