सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The accused, Bhola, has also murdered the woman's husband.

Budaun News: महिला के पति की भी हत्या कर चुका है आरोपी भोला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The accused, Bhola, has also murdered the woman's husband.
विज्ञापन
सहसवान। महिला (60 साल) की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस को आरोपी भोला पुत्र मोहन लाल से अहम सुराग मिले हैं।आरोपी ने शराब के नशे में हत्या की बात कबूल ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भोला महिला के बेटे का दोस्त है। उधर, दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है।
Trending Videos



मोहल्ला जहांगीराबाद के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी वृद्धा जावित्री (60) अपने घर पर अकेली रहती थीं। शनिवार को घर में नग्न अवस्था में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चाकुओं के कई निशान मिले। पुलिस ने आरोपी भाेला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि उसने नशे की हालत में महिला की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म की बात आरोपी से पुलिस नहीं कबूल करा सकी है। पुष्टि कराने के लिए पुलिस ने नमूना लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने ही महिला के पति की भी सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही सगी बहन के साथ भी दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटना का खुलासा आज कर सकती है।


हत्या करने की बात आरोपी ने कबूल कर ली है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर नमूना लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed