{"_id":"6a2eed67759345f0a702d1b9","slug":"woman-raped-in-maize-field-after-being-taken-there-under-the-pretext-of-a-bike-ride-badaun-news-c-123-1-bdn1010-166217-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने मक्का के खेत में ले जाकर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने मक्का के खेत में ले जाकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिनावर। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला बदायूं आ रही थी। रास्ते में लिफ्ट देने के बहाने उसे एक बाइक सवार ने अपनी बाइक पर बैठा लिया। वहीं महिला की दो बच्चियों को टेंपो में बैठाकर शहर की ओर रवाना कर दिया। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार ने मक्के के खेत में महिला से दुष्कर्म किया। महिला के पति ने अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पीड़िता ने आरोपी का चेहरा पहचान लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी सात जून को अपनी दो बच्चियों के साथ बदायूं कपड़े लेने जा रही थी। रास्ते में एक अज्ञात बाइक सवार ने उसको बदायूं जाने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। उसके साथ गईं दोनों बच्चियों को टेंपो से शहर की ओर रवाना कर दिया।
इसके बाद अज्ञात बाइक सवार बाइक को थाना क्षेत्र के एक गांव के पास मक्के के खेत में ले गया। आरोप है कि वहां उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। वहां उसकी पत्नी का एक कुंडल भी गिर गया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी बाइक से भाग गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि लोक लज्जा के कारण उसकी पत्नी और उसने कहीं भी कोई शिकायत नहीं की। वह अज्ञात युवक की तलाश में लगा रहा। इसके बाद उसे रास्ते के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले, जिसमें उस व्यक्ति का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। उसकी पत्नी और बच्चों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मामले की तहरीर थाना बिनावर पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।