सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1,14,962 new voters added in seven assembly constituencies of the district

Bulandshahar News: जनपद की सात विधानसभाओं में जोड़े गए 1,14,962 नए मतदाता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
1,14,962 new voters added in seven assembly constituencies of the district
विज्ञापन
बुलंदशहर। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान जनपद की सातों विधानसभाओं के 3031 बूथों पर 1,14,962 लाख नए मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। वहीं, मार्क अनकलेक्टिबल मिलने पर 4,13,801 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दस अप्रैल को प्रस्तावित है। इसमें वर्ष 2025 की सूची के सापेक्ष मतदाताओं की संख्या तीन लाख कम होने की संभावना है।
Trending Videos


उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान जनपद की सातों विधानसभा के 3031 बूथ पर चार लाख तीन हजार 359 मतदाता के मार्क अनकलेक्टिबल मिलने पर उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। छह जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया था। जिसके बाद जनपद की सातों विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 22,60,349 लाख रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान 10,442 मतदाता मार्क अनकलेक्टिबल मिले। इन सभी के नाम भी मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। दावे, आपत्ति के निस्तारण के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के बाद 1,14,962 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। वहीं, 45,255 मतदाताओं ने नाम, फोटो आदि में संशोधन कराया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दस अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है।

6.26 लाख मतदाताओं की हुई सुनवाई

उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान जनपद की सातों विधानसभा के 3031 बूथ पर 1.80 लाख नो मैपिंग मतदाता मिले थे। इन सभी मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं होने पर उन्हें नो मैपिंग की श्रेणी में रखा गया था। वहीं, चार लाख 46 हजार ऐसे मतदाता थे जिनके मतदाता सूची में दर्ज विवरण में त्रुटि पाई गई थी। उक्त सभी लोगों को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया था। सुनवाई के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र में सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति की गई थी। सुनवाई का कार्य पूरा कर लिया गया है।

तीन लाख कम हो सकते हैं मतदाता

मतदाता सूची का पुनरीक्षण वर्ष 2025 की मतदाता सूची के आधार पर किया। वर्ष 2025 में जनपद की सातों विधानसभा में मतदाता की संख्या 26,63,718 लाख थी। पुनरीक्षण के दौरान मार्क अनकलेक्टिबल मिलने पर चार लाख तीन हजार 359 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। छह जनवरी 2026 में प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 22,60,349 है। सत्यापन के दौरान 10,442 मतदाता मार्क अनकलेक्टिबल मिले जिनके नाम पर भी मतदाता सूची से हटा दिए गए है। वहीं, 1,14,962 नए मतदाता, मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। जिसके चलते वर्ष 2025 की मतदाता सूची के सापेक्ष दस अप्रैल को प्रस्तावित मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या तीन लाख तक कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed