{"_id":"69c83a5010a51d096a040ee0","slug":"accused-of-cheating-rs-48-lakh-on-the-pretext-of-selling-a-plot-bulandshahr-news-c-30-gbd1036-851512-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर 48 लाख ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर 48 लाख ठगने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। प्लॉट बेचने का झांसा देकर 48 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि एडवांस लेने के बाद आरोपी बैनामा करने निबंधक कार्यालय नहीं पहुंचे। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर एक महिला समेत नौ आरोपियों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि जनपद बागपत के ग्राम लोहड़ा निवासी विश्वजीत चौधरी के मुताबिक, राहुल सैनी व देवेंद्र सैनी निवासी दीनागढ़ी ने उन्हें ग्राम बोझा में अपना एक प्लॉट बताया था। इसका सौदा आरोपियों ने 75 लाख रुपये में किया। बतौर एडवांस उन्होंने अलग-अलग दिनों में 48 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। छह माह बाद प्लॉट का बैनामा होना तय हुआ था।
आरोप है कि निर्धारित तिथि पर आरोपी बैनामा करने नहीं पहुंचे। उन्होंने विरोध जताया तो बहाने बनाने लगे। विश्वजीत का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी राहुल सैनी, देवेंद्र सैनी, ऋषिराज सैनी, शांति, सुनील कुमार सैनी, जोगेंद्र सैनी, हेमू, राजेंद्र सैनी और नरेंद्र सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos