सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fan stolen from Chamad temple, priest demands its return by pasting poster

Bulandshahar News: चामड़ मंदिर से पंखा चोरी, पुजारी ने पोस्टर चस्पा कर मांगा वापस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Fan stolen from Chamad temple, priest demands its return by pasting poster
खानपुर में मंदिर के बाह महंत ने चोर से की मार्मिक अपील का पोस्टर। संवाद
विज्ञापन
खानपुर। नगर के ऐतिहासिक शिवाला वार्ड स्थित प्राचीन चामड़ मंदिर में इन दिनों आस्था और अपराध का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मंदिर की शांति भंग करने वाले चोरों से परेशान होकर अब मंदिर के महंत ने पुलिस कार्रवाई के बजाय ईश्वरीय न्याय और हृदय परिवर्तन का रास्ता चुना है। लगातार हो रही चोरियों से आहत होकर पुजारी ने मंदिर के मुख्य द्वार पर एक पोस्टर चस्पा किया है, जिसमें उन्होंने चोरों से पंखा लौटाने की अपील की है।
Trending Videos


मंदिर के महंत राजकुमार अवस्थी ने बताया कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे भगवान के घर को भी नहीं बख्श रहे। बीते दिनों अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में लगा पंखा चोरी कर लिया। चिंता की बात यह है कि पिछले दो महीनों में यह दूसरी घटना है जब मंदिर से पंखा चोरी हुआ है। बार-बार हो रही इन वारदातों से न केवल मंदिर प्रशासन बल्कि स्थानीय श्रद्धालुओं में भी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी ने चस्पा किए गए पोस्टर में लिखा है कि चोर पंखा वापस कर दें और अपनी इस गलती के लिए भगवान के दरबार में प्रायश्चित करें और देवी मां से मांगी मांग लें। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed