सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three MLAs have Rs 6.5 lakh left in their funds, four have spent the entire amount

Bulandshahar News: तीन विधायकों की साढ़े छह लाख की निधि बची, चार ने की पूरी खर्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three MLAs have Rs 6.5 lakh left in their funds, four have spent the entire amount
विज्ञापन
बुलंदशहर। सांसद व विधायक निधि से वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिला 40 लाख रुपये का बजट खर्च हो गया। तीन विधायकों का करीब साढ़े छह लाख रुपये का निधि बची है। सांसद और विधायकों ने सड़क, नाली, सीसी रोड, लाइट, स्वागत द्वार, यात्री शेड व वाटर कूलर पर यह खर्च की राशि की है।
Trending Videos

जिले में सांसद डाॅ. भोला सिंह के अलावा सात विधायक हैं। इनमें सदर तहसील से प्रदीप चौधरी, स्याना से देवेंद्र लोधी, सिकंदराबाद से लक्ष्मीराज सिंह, खुर्जा से मीनाक्षी सिंह, शिकारपुर से अनिल शर्मा, अनूपशहर से संजय शर्मा और डिबाई से सीपी सिंह शामिल हैं। इन सभी को प्रति वर्ष पांच करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए प्रदान की जाती है। इस समय सिकंदराबाद विधायक सिकंदराबाद विधायक के पास करीब 2.50 लाख रुपये, खुर्जा विधायक के पास दो लाख रुपये और शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के पास भी करीब दो लाख रुपये की धनराशि अवशेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी सातों विधायकों ने कुल 810 विकास कार्य कराए हैं। इनमें लक्ष्मीराज ने अपनी राशि सड़क सीसी रोड व इंटरलॉकिंग पर खर्च की है। मीनाक्षी सिंह ने सड़क, नाली व लाइट आदि पर बजट खर्च किया है। प्रदीप चौधरी ने यात्री शेड, लाइट, वाटर कूलर और अन्य काम पर और अनिल शर्मा ने सड़क, नाली व सीसी रोड पर राशि खर्च की है। देवेंद्र लोधी ने लाइट, वाटर कूलर, स्वागत द्वार, सड़क व नाली, संजय शर्मा ने सड़क, नाली, सीसी रोड व इंटरलॉकिंग और सीपी सिंह ने सड़क, वाटर कूलर, स्वागत द्वार और यात्री शेड समेत अन्य कार्यों पर बजट खर्च किया है।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह सभी विकास कार्य सांसद और विधायक से मिले विकास कार्यों के प्रस्ताव पर खर्च किया गया है। इसकी जानकारी भी शासन को अवगत करा दी गई है। वहीं, दूसरी ओर पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों की ऑनलाइन बैठक लेकर त्वरित योजना से पांच-पांच करोड़ का बजट देने की घोषणा की है। यह बजट जल्द मिलने की आस है। दूसरी ओर सांसद डा. भोला सिंह ने अपना बजट सड़क, नाली, खड़ंजा व लाइट आदि विकास कार्यों पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed