सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers gherao seven police stations to protest Rakesh Tikait's arrest

Bulandshahar News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने सात थानों का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers gherao seven police stations to protest Rakesh Tikait's arrest
खुर्जा कोतवाली में धरने पर बैठे भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा/गुलावठी/जहांगीराबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं और किसानों ने सोमवार देर शाम जिले के सात थानों पर धरना प्रदर्शन किया। ओडिशा में यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने थानों पर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राकेश टिकैत की तत्काल रिहाई की मांग की है। गुस्साए किसानों ने रिहाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
Trending Videos

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अरब सिंह ने बताया कि राकेश टिकैत ओडिशा में किसानों की समस्याओं को लेकर पहुंचे थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद से ही यूनियन के कार्यकर्ता और किसान जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के सभी थानों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह धरना प्रदर्शन जिले के खुर्जा, जहांगीराबाद व गुलावठी समेत सात थानों पर अनिश्चितकालीन है और राकेश टिकैत की रिहाई होने तक जारी रहेगा। कहा कि राकेश टिकैत की गिरफ्तारी तानाशाही तरीके से की गई है। उन्होंने बताया कि टिकैत ओडिशा में किसानों की विभिन्न मांगों का समर्थन करने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें जबरन गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को गिरफ्तार करना पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी बात चुनी हुई सरकार से नहीं कहेगा, तो किससे कहेगा। ओडिशा सरकार का यह रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राकेश टिकैत को ससम्मान रिहा करने की मांग की और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक उनके नेता को रिहा नहीं किया जाता है। वह धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान आलोक चौधरी, चमन सिंह, सचिन राणा, राम किशन सिंह, मदन सिंह, सतीश कुमार और महेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed