सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   More than 900 patients arrived with viral, stomach ache, cold, cough etc.

Bulandshahar News: वायरल, पेट दर्द, सर्दी-जुकाम, खांसी आदि के पहुंचे मरीज 900 से अधिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
More than 900 patients arrived with viral, stomach ache, cold, cough etc.
खुर्जा के धरपा पीएचसी पर आरोग्य मेले में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/शिकारपुर/खुर्जा/अहमदगढ़। जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेला लगाया गया। मौसम में हो रहे बदलाव से आरोग्य मेले में वायरल, पेट दर्द, सर्दी-जुकाम, खांसी के करीब 900 मरीज पहुंचे। जबकि उल्टी, त्वचा रोग, सीने में दर्द, हड्डी, नेत्र समेत अन्य बीमारी के दो हजार से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया। गंभीर मरीजों के लक्षण के आधार पर ब्लड जांच करा दवा देकर घर भेज दिया गया।
Trending Videos

शिकारपुर क्षेत्र के गांव जखेता स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. आशीष शर्मा मरीजों को परामर्श देते मिले। संजय अपने पुत्र विवान को लेकर आए थे जो बुखार से पीड़ित था। कहा कि दो दिन से बुखार न उतरने पर लेकर आए हैं। फार्मासिस्ट विश्वनाथ जायसवाल ने कहा कि मेले में 55 रोगियों को परामर्श दिया गया। इसमें बुखार खांसी, उल्टी, त्वचा रोग आदि रोगों के मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदगढ़ पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ऐसे में मरीजों को फार्मासिस्ट पर भी निर्भर रहना पड़ता है। फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने 32 मरीजों को परामर्श दिया। उधर, खुर्जा क्षेत्र के गांव धरपा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 31 मरीजों ने परामर्श का लाभ लिया। मरीज राजेश ने बताया कि बुखार आने पर जांच कराने आया थे, जिसमें चिकित्सक ने जांच कर दवाई दी हैं।
डाॅ. परविंदर खारे ने बताया की आरोग्य मेले में 31 मरीजों ने परामर्श लिया, जिसमें से ज्यादा बुखार व खांसी के नौ मरीज आए, शारीरिक दर्द के चार, एलर्जी के छह, कुत्ता काटने के पांच व अन्य बीमारियों के सात मरीज आए। वहीं, नगर के सरायधारी, शास्त्री नगर, गिरधारी नगर, देवीपुरा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों को चिकित्सकों ने परामर्श दिया। साथ ही लक्षण के आधार पर मरीजों की ब्लड जांच एवं दवा की सुविधा दी गई।
--

कोट
पीएचसी पर लगे आरोग्य मेलों में मौसम में बदलाव के चलते करीब 3500 मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। सर्वाधिक मरीज वायरल, पेट दर्द, सर्दी-जुकाम, खांसी के रहे। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed