{"_id":"69c953004b0dd6a0c903ebaf","slug":"nutrition-changed-in-anganwadi-centers-now-children-will-get-halwa-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-151064-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आंगनबाड़ी केंद्रों में बदला पुष्टाहार, अब बच्चों को मिलेगा हलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आंगनबाड़ी केंद्रों में बदला पुष्टाहार, अब बच्चों को मिलेगा हलवा
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अप्रैल से संचालन समय और बच्चों को दिए जाने वाले पुष्टाहार में बदलाव किया जा रहा है। अब नौनिहालों के भोजन में मीठा हलवा भी शामिल किया गया है, जिससे बच्चों की रुचि बढ़े और उनकी पोषण स्थिति में सुधार हो सके।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए केंद्रों का संचालन समय सुबह से दोपहर तक कर दिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को परेशानी न हो। अधिकारियों के अनुसार पहले की तुलना में समय में यह बदलाव बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नए मेन्यू के तहत छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को अलग-अलग दिनों में दलिया, खिचड़ी और अन्य पौष्टिक आहार दिए जाएंगे।
वहीं तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में एक दिन मीठा हलवा और अन्य दिनों में नमकीन दलिया, खिचड़ी व सब्जी-रोटी दी जाएगी। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए भी आहार में बदलाव किया गया है। उन्हें अब तय मानक के अनुसार आटा, बेसन, सोया युक्त मिश्रण के साथ अन्य पोषक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
साथ ही बच्चों और महिलाओं को दिए जाने वाले राशन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी का कहना है कि बच्चों की पसंद और मौसम के अनुसार तैयार किया गया यह नया मेन्यू उनकी सेहत सुधारने में मददगार साबित होगा और आंगनबाड़ी केंद्रों पर उनकी उपस्थिति भी बढ़ेगी।
Trending Videos