{"_id":"69c5652f7fe42899200775f5","slug":"travel-on-nh-34-will-be-expensive-from-april-1-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-150926-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एनएच-34 पर एक अप्रैल से महंगा होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एनएच-34 पर एक अप्रैल से महंगा होगा सफर
विज्ञापन
सिकंदराबाद लुहारली टोल प्लाजा। सिकंदराबाद।
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक अप्रैल से यात्रा महंगी होने जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक अप्रैल से टोल दरों में बढ़ोतरी करने जा रहा है, जो 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएगा।
गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे (एनएच-34) गाजियाबाद से अलीगढ़ तक जाता है, जिसपर सिकंदराबाद क्षेत्र में लुहारली और अलीगढ़ के गभाना में टोल प्लाजा है। सिकंदराबाद स्थित लुहारली टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 30 हजार वाहन गुजरते हैं। टोल प्रबंधक बजरंग सैनी ने बताया कि नई दरों की सूची टोल प्लाजा पर चस्पा कर दी गई है, जिससे वाहन चालकों को पहले से जानकारी मिल सके। टोल प्रशासन के मुताबिक विभिन्न श्रेणियों के वाहनों पर 5 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
वहीं, टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में आने वाले स्थानीय वाहनों के मासिक पास में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। टोल प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नई दरों के अनुसार टोल शुल्क का भुगतान करें और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। टोल दरों में बढ़ोतरी से जहां एक ओर वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, वहीं नियमित रूप से इस मार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों और व्यापारियों की लागत भी बढ़ने की संभावना है।
नई टोल दरें टोल
कार, जीप, वैन : 150 से बढ़कर 155 रुपये
हल्के व्यावसायिक वाहन : 235 से बढ़कर 240 रुपये
बस, ट्रक : 480 से बढ़कर 495 रुपये
भारी व्यावसायिक वाहन : 735 से बढ़कर 755 रुपये
ओवरलोड वाहन : 940 से बढ़कर 965 रुपये
मासिक पास : 350 से बढ़कर 360 रुपये
Trending Videos