बुलंदशहर। देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए युवावस्था में ही अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का 95वें बलिदान दिवस श्रद्धा व भव्यता के साथ मनाया। राष्ट्र चेतना मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारत का भव्य मानचित्र सजाकर सैंकड़ों लोगों ने शहीद चौक पर 1100 दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह के संयोजन में पिछले 20 वर्षों से लगातार काला आम चौराहा पर आयोजित हो रहे शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर, कार्यक्रम अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख अनूपशहर अतुल कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि लोकेंद्र सिंह एवं सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी पूनम सिंह चौहान ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक परिसर में दिनभर के कठिन परिश्रम से भारत का विशाल मानचित्र बनाकर उसको फूलों से सजाया और संध्या होने पर कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों ने 1100 दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह तथा सचिव मयूर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में देश महापुरुषों के योगदान और बलिदान को नमन करते हुए उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प दिलाया। इस दौरान नेशनल रिकॉर्ड होल्डर निकुंज तोमर, आचार्य कृष्ण मिश्रा, गौरव गर्ग, अनिल गर्ग, उमेश कुमार, कपिल राणा, आदेश चौहान आदि लोग सम्मिलित रहे।