{"_id":"6a6e4a2cb5e6c667d5031b98","slug":"60000-rupees-siphoned-off-in-10-minutes-under-the-pretext-of-a-system-update-chandauli-news-c-189-1-svns1012-152354-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सिस्टम अपडेट के नाम पर 10 मिनट में 60 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सिस्टम अपडेट के नाम पर 10 मिनट में 60 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। अब ठग लॉटरी या केवाईसी नहीं, सीधा सिस्टम अपडेट के नाम पर मोबाइल हैक कर रहे हैं। नौगढ़ में इसका ताजा शिकार बना एक युवक। जालसाजों ने 10 मिनट में उसके दो बैंक खातों से 60 हजार रुपये उड़ा दिए।
नौगढ़ कस्बा बाजार निवासी प्रदीप कुमार केशरी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक पर्सनल और एक करंट खाता है। पर्सनल में 53 हजार और करंट में 7 हजार जमा थे। गुरुवार शाम प्रदीप के मोबाइल पर एंड्रॉयड सिस्टम अपडेट का नोटिफिकेशन आया। जैसे ही उन्होंने अपडेट पर क्लिक किया, मोबाइल हैंग हो गया। कोई बटन काम नहीं कर रहा था, फोन बंद भी नहीं हो रहा था। करीब 10 मिनट बाद फोन अपने आप ऑन हुआ।
इसके बाद प्रदीप के पास फोन पे से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। जांच में पता चला जालसाजों ने फोन हैक कर उनके दोनों खातों से 60 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से पता चला कि पूरी रकम आयुष महतो और राजू साहू के खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन
प्रदीप का कहना है मैंने न कोई आटीपी डाला, न यूपीआई पीन सिर्फ अपडेट का बटन दबाया था। 10 मिनट में उसके रुपये निकल गए थे। घटना के बाद प्रदीप ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की।
नौगढ़ थाने में लिखित तहरीर भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बैंक खातों और लेनदेन का ब्यौरा खंगालना शुरू कर दिया है।
इस सबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि ठगों ने फर्जी अपडेट लिंक के जरिए मोबाइल में एनी डेस्क /स्क्रीन मिररिंग ऐप इंस्टॉल करवा दिया। इसके बाद ठगों ने रिमोट से फोन चलाकर फोन पे खोलकर पैसे ट्रांसफर कर दिए।