फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Licensed pistol falls from village head's dhoti; son picks it up and threatens opponents.

UP: प्रधान की धोती से गिरी लाइसेंसी पिस्टल, चुनावी रंजिश ने लिया हिंसक रूप; बेटे ने उठाकर विरोधियों को धमकाया

Mon, 27 Jul 2026 12:53 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Jul 2026 12:53 AM IST
सार

Chandauli News: चंदौली के चहनिया क्षेत्र के अमिलाई गांव में चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान और प्रतिद्वंद्वी पक्ष के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि प्रधान की धोती से गिरी लाइसेंसी पिस्टल उनके बेटे ने उठाकर विरोधियों को धमकाया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Licensed pistol falls from village head's dhoti; son picks it up and threatens opponents.
टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: चहनिया के बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में रविवार को चुनावी रंजिश के बीच बाइक की टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान वर्तमान ग्राम प्रधान की लाइसेंसी पिस्तौल उनकी धोती से सड़क पर गिर गई।

विज्ञापन




आरोप है कि प्रधान के बेटे ने पिस्तौल उठाकर विरोधी पक्ष पर तान दी और उसके बट से हमला भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

अमिलाई गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान अमरदेव यादव उर्फ नेमी और आगामी पंचायत चुनाव में प्रधान पद के संभावित दावेदार मंटू उर्फ शशिकांत के बीच पहले से चुनावी रंजिश चली आ रही थी। रविवार को मंटू बाइक से बाजार जा रहे थे। 

इसी दौरान पीछे से कार से आ रहे प्रधान के पुत्र आदर्श की कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान प्रधान नेमी यादव की लाइसेंसी पिस्तौल उनकी धोती से निकलकर सड़क पर गिर गई। 

आरोप है कि प्रधान के बेटे आदर्श ने तत्काल पिस्तौल उठा ली और मंटू उर्फ शशिकांत की ओर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि उसने पिस्तौल के बट से प्रहार कर उन्हें घायल करने का प्रयास किया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

इस दौरान मौजूद एक ग्रामीण ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद बलुआ पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर लाइसेंसी पिस्तौल कब्जे में ले ली। पुलिस ने आरोपी आदर्श को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए बलुआ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी को लाइसेंसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जा रही है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed