कारगिल विजय दिवस के मौके पर पूर्व सैनिकों ने रविवार को नगर में अलीनगर से सुभाष पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के दौरान खूब देशभक्ति के नारे लगाए। वहीं कारगिल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया गया।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से रविवार की दोपहर में अलीनगर से तिरंगा यात्रा की शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. उत्तम ओझा और पूर्व सैनिक सेवा परिषद काशी प्रांत के संगठन मंत्री डॉ. केएन पांडेय ने हरि झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान डॉ. केएन पांडेय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 में पाकिस्तान ने कारगिल-द्रास सेक्टर में घुसपैठ की थी, लेकिन भारतीय सेना के वीर जवानों ने कठिन परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। यात्रा में सदानंद दुबे, संजय पांडेय, डीसी तिवारी, अनिल ओझा, कैप्टन विनोद कुमार उपाध्याय, कैप्टन बाल शरण, सरजीत मिश्रा, संतोष तिवारी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।