फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vindhya Expressway Kisan Kranti Rath Yatra launched in protest farmers declare sacrifice lives

विंध्य एक्सप्रेसवे: विरोध में निकली किसान क्रांति रथयात्रा, बोले- जान देंगे, जमीन नहीं; 10 अगस्त को पंचायत

Mon, 03 Aug 2026 09:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 03 Aug 2026 09:33 PM IST
सार

चंदौली में विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसान क्रांति रथयात्रा निकाली गई। किसानों ने "जान देंगे, जमीन नहीं" और "खेती बचाओ" के नारे लगाए। किसान मोर्चा गांव-गांव पहुंचकर लोगों से समर्थन जुटा रहा है। आंदोलन को तेज करने के लिए 10 अगस्त को महापंचायत आयोजित करने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
Vindhya Expressway Kisan Kranti Rath Yatra launched in protest farmers declare sacrifice lives
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में शुरू की गई 'किसान क्रांति-खेती बचाओ रथयात्रा' दूसरे दिन भी गांव-गांव पहुंची। सोमवार को परेवा गांव से आगे बढ़ी यात्रा ने बरठी, चारी, चिरईगांव, महूजी, रामपुर, बरहनी, लक्ष्मणपुर, बकौड़ी और ओयड़चक समेत कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान किसान नेताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर परियोजना के विरोध में एकजुट होने और 10 अगस्त को प्रस्तावित किसान क्रांति पंचायत में शामिल होने का आह्वान किया।

विज्ञापन




संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मणिदेव चतुर्वेदी ने कहा कि रथयात्रा को प्रत्येक गांव में किसानों और ग्रामीणों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिन गांवों की भूमि परियोजना में अधिग्रहित नहीं हो रही है, वहां के किसान भी आंदोलन के समर्थन में आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान किसानों ने कहा कि खेती उनकी आजीविका का प्रमुख आधार है और वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे। ग्रामीणों ने आंदोलन को नस्ल और फसल बचाने की लड़ाई बताते हुए कहा कि यह केवल जमीन का सवाल नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और किसानों की पहचान से जुड़ा मुद्दा है। किसानों ने दोहराया कि जरूरत पड़ने पर वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ा संघर्ष करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने ग्रामीणों से 10 अगस्त को बिछिया स्थित धरना स्थल पर आयोजित होने वाली 'किसान क्रांति पंचायत' में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि पंचायत में विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि किसानों की समस्याओं पर व्यापक चर्चा हो सके।

संयोजक मणिदेव चतुर्वेदी ने कहा कि विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना से बड़ी संख्या में किसान भूमिहीन हो जाएंगे। उनका आरोप है कि कृषि प्रधान चंदौली में खेती ही अधिकांश परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है, इसलिए किसानों की सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण उचित नहीं है।

रथयात्रा में अशोक सिंह, श्रवण मौर्य, मणिदेव चतुर्वेदी, राम प्यारे, सुमंत सिंह अन्ना, राम नारायण यादव, अंगद मौर्य, बाबूलाल यादव, जितेंद्र सिंह, परमहंस यादव, नरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान नेता और ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed