फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth scuffles with police team that went to serve a notice.

Chandauli News: नोटिस देने गई पुलिस टीम से युवक की हाथापाई

Sun, 02 Aug 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth scuffles with police team that went to serve a notice.
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की दुल्हीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार के साथ शनिवार शाम नोटिस तामील कराने के दौरान एक युवक प्रिंस सोनकर ने हाथापाई की। घटना के बाद आरोपी भाग गया। सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सावन के मद्देनजर सड़कों के किनारे संचालित मीट, मछकी की दुकानों को बंद कराने और दुकानदारों को नोटिस तामील कराने के लिए दुल्हीपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए चौकी प्रभारी से उलझ गया और हाथापाई करने के बाद भाग गया। इसके बाद कई थानों की पुलिस पहुंची और आसपास के इलाकों में आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसकी पहचान कर संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी।
विज्ञापन

सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस तामील के दौरान प्रिंस सोनकर ने चौकी प्रभारी के साथ अभद्रता और हाथापाई की। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed