सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Drains and sewers in Lakshmanpuri will overflow during the rains.

Chitrakoot News: लक्ष्मणपुरी में बारिश में उफनाएंगे नाले-नालियां

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Drains and sewers in Lakshmanpuri will overflow during the rains.
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी 12 लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में गंदगी से बजबजाता नाला। संवाद

- मोहल्ले में अब तक शुरू नहीं हो सकी नाले की सफाई, पांच हजार की आबादी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। बरसात का मौसम नजदीक है लेकिन लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में नाले की सफाई अब तक शुरू नहीं हो सकी। इससे पिछले साल जैसी गंभीर जलभराव की स्थिति पैदा होने का खतरा है तब मोहल्ले में पानी भर गया था और यहां की पांच हजार आबादी को काफी परेशानी हुई थी।
लक्ष्मणपुरी मोहल्ला अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड से एलआईसी तिराहे तक फैला है। यहां करीब पांच हजार लोग रहते हैं। मोहल्ले की मुख्य गली में 500 मीटर से अधिक लंबा नाला है। यह नाला बस्ती के बीच से गुजरता है। इस क्षेत्र में ज्यादातर अनुसूचित जाति के निवासी रहते हैं। उनके घर नाले के काफी करीब हैं। नाले का अधिकांश हिस्सा ढका हुआ है, पर कुछ जगह खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल भारी बारिश में नाले का पानी गलियों और कई घरों में घुस गया था। इससे स्थानीय निवासियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार भी बरसात शुरू होने वाली है। पर नाले की सफाई की कोई पहल नहीं दिख रही है। यदि समय पर सफाई नहीं हुई तो इस बार भी गंभीर जलभराव की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

लोगों ने बताईं समस्याएं
फोटो 14 सीकेटीपी 10- सुनीता देवी । संवाद
स्थानीय निवासी सुनीता देवी ने नाले की सफाई न होने पर चिंता जताई। कहा कि सफाई के अभाव में बारिश में नाला उफना जाते हैं और गलियों व घरों में पानी भर जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है।
फोटो 14 सीकेटीपी 11- मोनू सिंह। संवाद
मोनू सिंह ने बताया कि लक्ष्मणपुरी मोहल्ला में जलनिकास के लिए नाला बना है, लेकिन सफाई नहीं होती है। बस्ती के लोग अक्सर घरों की गंदगी नाले में डाल देते हैं, जिससे सफाई और जटिल हो जाती है।
बोले जिम्मेदार--------
शहर के नालों की सफाई जारी है। लक्ष्मणपुरी की जिन बस्ती में नाले की सफाई नहीं हुई वहां की सफाई कराई जाएगी। मानसून आने से पहले सभी नालों की सफाई कर ली जाएगी।-लालजी यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed