सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The city will look like a bouquet; walls will showcase its cultural heritage.

Chitrakoot News: गुलदस्ते जैसा दिखेगा शहर, दीवारें बताएंगी सांस्कृतिक विरासत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The city will look like a bouquet; walls will showcase its cultural heritage.
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी 03 चित्रकूट की दीवारों पर उकेरी गई वॉल पेटिंग। संवाद

शहर को संवारने की अनोखी पहल, दीवारों पर सजेगी हरियाली







संवाद न्यूज एजेंसी



चित्रकूट। आध्यात्मिक और आर्थिक रूप से धर्मनगरी को संवारने के साथ-साथ अब शहर की सूरत भी बदली जा रही है। शहर को एक गुलदस्ते की तरह सजाने के लिए जहां विकास परियोजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं, वहीं अब इसकी दीवारों पर हॉर्टिकल्चर थीम पर आधारित वॉल पेंटिंग भी कराई जा रही है जिससे इसकी सुंदरता में चार चांद लगेगा।



जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल पर चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने हॉर्टिकल्चर थीम पर आधारित वॉल पेंटिंग कराने की एक अनूठी योजना बनाई है। इसमें शहर की दीवारों को प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के संदेशों से सजाया जाएगा। पहले चरण में 16.50 लाख से पोद्दार इंटर कॉलेज, सीतापुर से जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय तक दीवारों को कला कृतियां उकेरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉर्टिकल्चर थीम पर यहां की दीवारों को सजाने का काम भी शुरू हो चुका है। ये रंग-बिरंगी और जीवंत कलाकृतियां इस मार्ग को एक नया और मनमोहक स्वरुप प्रदान कर रही हैं। ये पेंटिंग्स न केवल राहगीरों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि ऐसी कलात्मक पहल से पर्यटकों को सकारात्मक संदेश मिलेगा। यह क्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed