{"_id":"6a6ce83d015988c0490d6655","slug":"youth-tied-to-a-pole-and-beaten-on-suspicion-of-mobile-phone-theft-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-134402-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मोबाइल चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मोबाइल चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मध्य प्रदेश के नयागांव थाना क्षेत्र में एक युवक को मोबाइल चोरी के शक में बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह घटना रामघाट के पास सतना रोड स्थित अशोक होटल के सामने हुई। चाय-पान की दुकान से मोबाइल गायब होने के शक में दुकान संचालिका और उसके साथियों ने युवक को पकड़ा। आरोप है कि युवक को खंभे से बांधकर पीटा। मौके पर भीड़ जमा थी लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। चित्रकूट उप-विभागीय पुलिस अधिकारी राजेश बंजारा ने बताया कि शिकायत मिली है। दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।