फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bus hits highway divider after driver dozes off; 14 injured

Chitrakoot News: झपकी आने से हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बस, 14 घायल

Thu, 30 Jul 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bus hits highway divider after driver dozes off; 14 injured
फोटो 30 सीकेटीपी 36 घायलों को लेकर जाती एंबुलेंस। संवाद
फोटो 30 सीकेटीपी 36 घायलों को लेकर जाती एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन

= नाजुक हालत में छह प्रयागराज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बघौरा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह झांसी मिर्जापुर हाईवे पर यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में करीब 14 यात्री घायल हो गए। जिला अस्पताल में नाजुक हालत देख 6 यात्री प्रयागराज रेफर किए गए। हादसे के पीछे ड्राइवर को झपकी आने की वजह बताई जा रही है। हादसा सुबह लगभग छह बजे हुआ।
मध्य प्रदेश परिवहन की बस कर्वी की ओर से प्रयागराज जा रही थी। बघौरा के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की कई गाड़ियां पहुंचीं और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए छह यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घायलों में प्रयागराज के कौंधियारा निवासी बृजेश यादव (30) और नन्नी बाई (36) शामिल हैं। गौहनिया निवासी भगवानदीन भी घायलों में से एक हैं। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मंजिला निवासी राजू विश्वकर्मा (45) भी घायल हुए हैं। कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के शक्ति का पुरवा निवासी राजेश (30), चंदन (35), चांदनी (28), सुनीता देवी (26), चुन्नीलाल (38), राम कुमार (38), मोनू, खलक, सुनीता और राधा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed