फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Diphtheria vaccination drive starts August 3; vaccines to be administered in schools

Chitrakoot News: 3 अगस्त से डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान, स्कूलों में लगेंगे टीके

Thu, 30 Jul 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Diphtheria vaccination drive starts August 3; vaccines to be administered in schools
चित्रकूट। डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान 3 से 7 अगस्त तक चलेगा। इस अवधि में स्कूलों में किशोर-किशोरियों को डिप्थीरिया के टीके लगाए जाएंगे। अप्रैल 2026 के पिछले अभियान में छूटे हुए बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। टीकाकरण सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को होंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डीपीटी, टीडी टीकाकरण डिप्थीरिया को प्रभावी ढंग से रोकता है। पांच से छह वर्ष, दस वर्ष और सोलह वर्ष के बच्चों को आयु वर्ग के अनुसार टीके लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रधानाचार्यों को नोडल अधिकारी नामित करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed