फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A sanitation worker's daughter took her own life by hanging herself

Chitrakoot News: सफाईकर्मी की बेटी ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 30 Jul 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
A sanitation worker's daughter took her own life by hanging herself
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सकरौली में बुधवार रात को एक सफाईकर्मी की बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन खुदकुशी का कारण बता नहीं रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। सकरौली निवासी अर्जुन मेहतर ने बताया कि वह पत्नी के साथ निमंत्रण में गए थे। घर पर राखी अन्य परिजनों के साथ थी। रात में सभी ने खाना खाया और सो गए। सुबह काफी देर तक राखी कमरे से बाहर नहीं निकली। उसकी भाभी ने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटकी हुई मिली। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निशि कांत राय ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed