फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A member of the commission listened to the grievances of the sanitation workers

Chitrakoot News: आयोग के सदस्य ने सफाई कर्मचारियों की सुनीं समस्याएं

Thu, 30 Jul 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A member of the commission listened to the grievances of the sanitation workers
फोटो 30 सीकेटीपी 34 पालिका सभागार में समस्याएं सुनते एससी-एसटी आयोग के सदस्य । संवाद
विज्ञापन

चित्रकूट। अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद कर्वी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया। कुंडे ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। कर्मचारियों ने भविष्य निधि की कटौती और अवकाश संबंधी मुद्दे उठाए। आयोग सदस्य ने नियमानुसार शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने भविष्य निधि का पूरा हिसाब उपलब्ध कराकर राशि खातों में स्थानांतरित कराने को कहा। अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव ने कर्मचारियों की संख्या बताई। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में 70 स्वीकृत पद हैं। इनके मुकाबले 25 नियमित, 41 संविदा और 295 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इस दौरान सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, अपना दल के जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह पटेल, प्रदेश सचिव रेखा पटेल मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed