30 सीकेटीपी-35-कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान। संवाद
चित्रकूट। बिजली के रोस्टिंग और बंद पड़ी पंप नहरों से परेशान किसानों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। किसानों ने बताया कि गनीवां फीडरों से गांवों में अनियमित बिजली आपूर्ति हो रही है। बिजली बाधित होने के कारण ट्यूबवेल बंद हैं, जिससे धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। कई पंप कैनाल बंद या ठीक से संचालित नहीं हैं। इससे खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे खरीफ फसलों की रोपाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने निर्बाध बिजली और बंद नहरों के संचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ, तो वे पहाड़ी ब्लॉक परिसर में अनशन करेंगे। इस दौरान उदयवीर सिंह कुशवाहा, विकास कुमार, छोटेलाल, राहुल सिंह, रामबाबू, जानेन्द्र, शिवशंकर, सुबीर कुमार, आशीष सिंह रघुवंशी, सत्येंद्र सिंह, हरिश्चंद्र मौजूद रहे। संवाद