सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1.27 lakh people did not get their mapping done

Deoria News: 1.27 लाख लोगों ने नहीं कराई मैपिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
1.27 lakh people did not get their mapping done
विज्ञापन
देवरिया। जिले में 1.27 लाख लोगों ने मतदाता सूची में अपनी मैपिंग नहीं कराई है। इनको नोटिस भेजा जा रहा है। इस नोटिस पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद अगर इन्होंने मैपिंग नहीं कराई तो मतदाता सूची से इनका नाम कट सकता है।
Trending Videos

जिले में 24 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। इनका गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मैपिंग कराई गई। इसमें एक लाख 27 हजार 446 लोगों ऐसे मिले जिन्होंने मैपिंग में रुचि नहीं दिखाई। बीएलओ ने बाहर रहने वालों को फोन किया तो कई लोगों ने नाम काट देने के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ लोगों ने मैपिंग कराने का आश्वासन दिया, लेकिन 11 जनवरी तक ये लोग बूथों पर नहीं पहुंचे और न ही बीएलओ से संपर्क किया। इसके चलते 12 जनवरी को अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद यह लोग निर्वाचन आयोग की निगाह में आ गए।
इनकी कुल संख्या एक लाख 27 हजार 446 है। अब इनको नोटिस दिया जा रहा है। इसके तहत अब तक एक लाख 12 हजार 147 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है।
संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर्स ने इनमें से 26350 लोगों को नोटिस रिसीव करा दिया है। इनकी सुनवाई जारी है। बाकी लोगों को नोटिस रिसीव कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed