सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A laborer fell from a tractor-trolley in Barhaj and died under its wheels.

Deoria News: बरहज में ट्रैक्टर-ट्राली से गिरा मजदूर, पहिए के नीचे आकर माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A laborer fell from a tractor-trolley in Barhaj and died under its wheels.
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के बड़का गांव चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर गांव निवासी दिनेश (54) पुत्र मुनेश्वर प्रसाद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बड़का गांव निवासी दिनेश प्रसाद गिट्टी-छड़-सीमेंट की दुकान पर मजदूरी करते हैं। लोगों के अनुसार वह शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस घर आ रहे थे। इसी बीच चौराहे पर ट्रैक्टर से गिरकर पहिया के नीचे आ गए। जिन पर पहिया चढ़ जाने से उनकी मौत हो गई। दिनेश के मौत की जानकारी होने पर पत्नी श्रीमती देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि पुत्र किशुन, पुत्री रंजना दहाड़ें मारने लगे। बड़ा पुत्र देवानंद गुजरात में रहकर नौकरी करते हैं। दिनेश की दो पुत्रियां अपने ससुराल में हैं। जो जानकारी होने पर मायके लिए चल दी हैं। दिनेश की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं लोग हतप्रभ हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed