{"_id":"6a319d2e9965e9ccde074b67","slug":"accusation-of-vandalizing-a-bike-and-issuing-threats-deoria-news-c-208-1-deo1032-184759-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक में तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक में तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी एक युवक ने सिरसिया गांव के दो लोगों पर रंगदारी मांगने, बाइक में तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
कोटवा निवासी संदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह 15 जून की सुबह करीब 7:40 बजे सिरसिया गांव में एक परिचित के घर गया था। उसने अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दी थी। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर उनकी बाइक का अगला पहिया खोल दिया तथा वाहन को क्षति पहुंचाने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों ने गांव में आने-जाने के एवज में रुपये की मांग की। रुपये देने से इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। रंगदारी मांगने का मामला निराधार है।