{"_id":"6a319cbc7f94c38a0c045d7c","slug":"fir-registered-against-four-people-including-son-and-daughter-in-law-for-assault-and-intimidation-deoria-news-c-208-1-deo1032-184775-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेटे-बहू समेत चार पर मारपीट व धमकी की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेटे-बहू समेत चार पर मारपीट व धमकी की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के बरईपुर लाला गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने सगे पुत्र, बहू, नाती पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने करीब एक माह की जांच-पड़ताल के बाद पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरईपुर लाला निवासी रेशमी देवी पत्नी सुभाष चंद्र राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मई 2026 की रात करीब साढ़े दस बजे उनका पुत्र दुर्गेश राजभर, नाती मुकेश, बहू परमीला देवी तथा पतोह सरस्वती देवी लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए रेशमी देवी, उनके पति सुभाष चंद्र तथा नतिनी काजल के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जाते समय आरोपियों ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामले की जांच के बाद पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।