{"_id":"6a319db1e812bdf50406a979","slug":"sit-in-protest-continues-at-the-sub-registrars-office-for-the-second-day-as-well-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-184748-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दूसरे दिन भी उप निबंध कार्यालय पर धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दूसरे दिन भी उप निबंध कार्यालय पर धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सलेमपुर। उप निबंध कार्यालय में प्रस्तावित फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी अधिवक्ता संघ एवं दस्तावेज लेखक संघ का संयुक्त धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना के चलते उप निबंध कार्यालय में रजिस्ट्री सहित सभी कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे।
दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष गिरिजेश कुमार मिश्र ने कहा कि फ्रंट ऑफिस की स्थापना से दस्तावेज लेखकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस पर सरकार को तत्काल रोक लगानी चाहिए। इस दौरान रामाशीष यादव, रवींद्र शंकर उपाध्याय, विकास पाल, मुकेश श्रीवास्तव, विक्रांत सिंह, जयराम तिवारी, राजकुमार मिश्र, राजू प्रजापति, प्रमोद श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, संजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।