सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pilgrims offered a *chadar* at the shrine of Jhingur Shah Baba.

Deoria News: झींगुर शाह बाबा की मजार पर जायरीनों ने चढ़ाई चादर

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims offered a *chadar* at the shrine of Jhingur Shah Baba.
विज्ञापन
बरहज/कपरवार। स्थानीय रूद्रपुर मार्ग स्थित झींगुर शाह बाबा के मजार पर मंगलवार को सालाना उर्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जायरीनों ने झींगुर शाह बाबा के मजार पर चादर और गागर चढ़ाया। जबकि दुआ मांगा। मेले में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। कपरवार स्थित मदरसा अंजुमन इस्लामियां से मौलाना गुलाम हजरत अली और अमरूद्दीन अंसारी के सरपरस्ती में जुलूस निकाला गया। जो पश्चिमपुरा के रास्ते गली-कूचों से होकर कपरवार चौराहे पर पहुंचा। जहां से जुलूस रूद्रपुर मार्ग स्थित झींगुर शाह बाबा के मजार पर पहुंचा। जहां सभी ने चादर और गागर चढ़ाया। अकीदतमंदों ने फातेहा पढ़ते हुए मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगा। जुलूस में लोग नात और कलमा पढ़ते चल रहे थे। जबकि परिसर में देर शाम तक नात-ए-पाक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजमत शाह, हादी आलम, नुरूल हक अंसारी, शाश्वत प्रताप सिंह, अनिल मिश्रा, प्रहलाद गुप्ता, असलम शाह, मुख्तार शाह, मुबारक हुसैन, डॉ. नसीम आलम, हाफिज असगर अली, मौलाना सलीमुद्दीन, इब्राहिम अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, रियाजुद्दीन , रिजवान, वकील शाह, इशहाक, अलीशेर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed