{"_id":"6a319d71d2be3bf4630862a9","slug":"couple-assaulted-over-speeding-deoria-news-c-208-1-deo1032-184764-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गाड़ी तेज चलाने पर दंपती से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गाड़ी तेज चलाने पर दंपती से मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा लाला गांव में गाड़ी तेज चलाने से मना करने पर हुए विवाद में दंपती से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पोखरभिंडा लाला निवासी निधि यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 जून की सुबह करीब 9:30 बजे गांव के जशवंत यादव, अभिषेक यादव तथा रंजय यादव लाठी-डंडा लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाड़ी तेज चलाने से मना करने की बात पर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने उसके पति शैलेश कुमार यादव को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।