{"_id":"69726c09c7451a11c00c3b34","slug":"allegations-of-misappropriation-of-rs-133-lakh-deoria-news-c-208-1-deo1019-173169-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 1.33 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 1.33 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दोघड़ा के उसरहवां मोहल्ले में एक समूह से 1.33 लाख रुपये हेराफेरी का मामला सामने आया है, जबकि मामला 18 साल पुराना बताया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं के पास जब बैंक से लगातार बकाए की नोटिस जाने लगी तब इन्हें बकाया की जानकारी मिली। जबकि इसमें शामिल महिलाओं का कहना है कि उसी समय रुपये जमा कर दिया गया था। जब कहीं कोई चारा नहीं चला है तो पीड़ित महिलाएं बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोघड़ा के उसरहवां मोहल्ले में 2008 में 10 महिलाओं ने मिलकर एक समूह खोला। इसमें गांव की बेइला देवी पत्नी रामजीत राजभर अध्यक्ष, ब्रह्म देव राजभर की मृतक पत्नी ज्ञांती देवी और इंदू देवी पत्नी श्यामजीत राजभर सचिव चुनी गईं। इसके बाद अध्यक्ष चुनी गई महिला के पति ने उसी समय एक बैंक से समूह पर 1.33 लाख रुपये लोन कराए। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अध्यक्ष के पति ने लोन कराने में 33 हजार रुपये खर्च लगना बताया और फिर सबको 10-10 हजार रुपये लाकर दे दिया। कहा था कि इसमें दो-दो हजार रुपये माफ हो गया है। सिर्फ आठ-आठ हजार रुपये ही जमा करना पड़ेगा। इस पर दूसरे दिन ही हम लोग ले जाकर अध्यक्ष के पति को आठ-आठ हजार रुपये दे आए।
अब बैंक से लगातार हर महिला के नाम से 13500 रुपये बकाया का नोटिस आ रहा है। महिलाएं अध्यक्ष के पति पर हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंच पुलिस को तहरीर दी है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगा।
Trending Videos
अब बैंक से लगातार हर महिला के नाम से 13500 रुपये बकाया का नोटिस आ रहा है। महिलाएं अध्यक्ष के पति पर हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंच पुलिस को तहरीर दी है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
