सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike rider dies in road accident

Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 21 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
विज्ञापन
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर सोनहुला रामनगर के नवका टोला के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदरापाली खास गांव निवासी चंद्रपाल (28) पुत्र सोलेहाल पाल किसी काम से बाइक से कसया जा रहे थे।
अभी वह थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर के नवका टोला के समीप पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने उनको इलाज के लिए तरकुलवा सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान चंद्रपाल की मौत हो गई। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed