सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Council school teachers are busy preparing for the exams

Deoria News: परीक्षा कराने की तैयारियों में जुटे परिषदीय स्कूलों के शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 11 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Council school teachers are busy preparing for the exams
विज्ञापन
देवरिया। जिले के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई हैं। 16 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर शिक्षक और विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। इन परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र तैयार किए जा रहे हैं।
Trending Videos

इनकी प्रिटिंग के बाद विद्यालयों तक प्रेषित किया जाएगा। परीक्षा में जिले के 2120 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 1,61,227 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें कक्षा-एक से पांच तक 1,01,002 और कक्षा-छह से आठ तक 60,225 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 से 20 मार्च तक कराने का एलान किया है। इसके लिए वार्षिक समय सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा-एक के लिए केवल मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा-दो से लेकर कक्षा-पांच तक लिखित और मौखिक दोनों तरह की परीक्षा होेगी। वहीं कक्षा-छह से लेकर कक्षा-आठ तक केवल लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
इन परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षकों को दी गई है। यह शिक्षक प्रश्नपत्र तैयार कर रहे हैं। इसे जल्दी ही प्रिटिंग में भेज दिया जाएगा। यह सभी प्रक्रिया विभाग ने पूरी तरह गोपनीय रखा है। प्रश्न पत्रों को बंद पैकेटों में स्कूलों तक 15 मार्च तक हर हाल में पहुंचा दिया जाएगा।
20 मार्च को परीक्षा सम्पन्न होने के बाद मूल्यांकन का कार्य होगा। 30 मार्च तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षाओं को शुचितापूर्ण तरीके से और समयबद्ध योजना के तहत संचालित किया जाएगा। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed